12.5 हजार पगार वाले सहायक प्रबंधक के घर ईओडब्लयू की रेड, 5 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति मिली

ग्वालियर
शिवपुरी के इंद्राणी नगर में 12.5 हजार की मासिक पगार पर काम करकने वाले सहकारी समिती के सहायक प्रबंधक के घर ईओडब्ल्यू की रेÞड़ में पांच करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है। इसके साथ ही घर में गहने भी मिले है, जिनका मूल्यांकन जांच टीम कर रही है। इसके अलावा चार पहिया वाहन व नगदी भी पुलिस को मिली है।

ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार शिपरी के सहकारी समिती के सहायक प्रबंधक माधुरी शरण भार्गव के पास आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसकी जांच के लिये एसपी अमित सिंह ने टीम को जांच ें लगाया था। आय से अधिख संपित्त की पुष्टी होने के बाद आज सुबह 5 बजें ईओडबल्यू की टीम डीएसपी शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, सतीश चतुर्वेदी व एसआई घनश्याम भदौरिया, योगेन्द्र दुबे व भीष्म तिवारी के साथ इंद्राणी नगर स्थित माधुरी शरण के घर पहुंती। सुबह सुबह पांच बजे सादा कपड़ों में खड़ी पुलिस टीम को देख परविार सकते में आ गया। इसके बाद उन्होने पूरे घर को अपने अंडर लेकर अलमारी के लॉकर खोलकर जांच पड़ताल शुरु कर दी। पड़ताल में डांच टीम को 5 करोड़ से ज्यादा के मकान व जमीन के दस्तावेज मिले है। वही नगदी व जेवर का भी पुलिस मूल्यांकन कर रही है।

ये संपत्ति हुई बरामद

  • इंद्रामी नगर में दो मंजिला मकान
  • एक और मकान इंद्राणी नगर में
  • एक मकान व एक दुकान पचावली में
  • एक मकान शिपुरी मेंन बाजार में
  • पत्नी के ना 1500 फउच का प्लॉट
  • 3000 फउट का मकान जगनपुरा में
  • 24 बीगा जमीन पत्नी के नाम पचावनली में
  • 3 बैंक खाते
  • 50 हजार नगद
  • सोने चांदी के गहने

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *