पति ने पत्नी को जबरन सड़ा खाना खाने को मजबूर किया
बेंगलुरु
घरेलू विवाद और पति-पत्नी के बीच झगड़े लगभग हर परिवार में होते हैं। कई बार ये मामूली बातें बड़ा रूप भी ले लेती हैं। ऐसा ही घटना है कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) से, जहां पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
दरअसल एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति को अश्लील वीडियो (Porn Video) देखने की लत थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़े हुआ करते थे। जब महिला ने पति की इस आदत का लगातार विरोध करना शुरू किया तो पति ने पत्नी को जबरन सड़ा हुआ खाना खाने को मजबूर कर दिया। 36 साल की महिला ने पति के खिलाफ अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 11 नवंबर, 2019 को हुई थी। शादी में उसके घरवालों से दो लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये का सोना भी दहेज में लिया गया। शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके पति को अश्लील वीडियो देखने की आदत है। इतनी ही नहीं, वो रात में कॉल गर्ल्स से भी बात करता था। इस बात का उसने विरोध किया तो दोनों में विवाद होने लगा। शिकायत में महिला ने कहा है कि उसने जब पति की हरकतों का जमकर विरोध किया तो वो उसे प्रताड़ित करने लगा और सड़ा हुआ भोजन खाने को मजबूर करने लगा। शिकायत में कहा गया है कि पति का परिवार भी उसका साथ देता था।