जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में हुआ स्थापित मिग-21
जबलपुर
वायु सेना को फाइटर प्लेन मिग-21 जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंच गया है। इस प्लेन को रक्षा मंत्रालय डीआरडीओ के माध्यम से जबलपुर भेजा है। कॉलेज परिसर में मिग 21 फाइटर प्लेन को स्थापित किया जा रहा है। कॉलेज के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। संभवत: देश के पहले तकनीकी संस्थान में किसी फाइटर प्लेन का स्थापित किया गया हो। दिल्ली से विभिन्न टुकड़ों में विमान के स्पेयर पार्टस पहुंचे जहां इंजीनियिरों की टीम द्वारा इसे तैयार किया गया। यह भारतीय वायु सेना द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज को भेंट किया गया है।
2018 में वायु सेना से हुआ रिटायर: कॉलेज में स्थापित मिग-21 फाइटर प्लेन 2018 में वायु सेना से रिटायर हो गया। इस प्लेन ने वायु सेना के कई मोर्चों पर बेहतरीन साथ दिया। जबलपुर में यहां लाने के पहले इसे डिस्मेंटल किया गया एवं कई टुकड़ों के माध्यम से जबलपुर पहुंचाया गया। वायुसेना के कई टेक्नीशियन की एक टीम आई है जिन्होंने उसे यहां पर दबारो से असेंबल किया और महाविद्यालय परिसर में एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के सामने पहले से तैयार किए गए प्लेटफार्म पर स्थापित किया गया।