जानिए करिश्मा तन्ना की खूबसूरती का राज़

    करिश्मा तन्ना के चेहरे को देखकर इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि इनकी उम्र 37 साल है। इनकी खूबसूरती और ग्लो इस कदर फैंस की नजरें बांध लेती है कि वे इन्हें निहारते रह जाते हैं। अगर किसी से पूछा जाए कि करिश्मा तन्ना की उम्र क्या है, तो शायद ही कोई इस बात का अंदाजा लगा पाए कि ये हसीना 37 साल की चुकी है।

    करिश्मा के सेलेब्रिटी स्टेटस को देखकर ज्यादातर लोग सिर्फ यही सोच सकते हैं कि ये कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं। हालांकि ऐसा है नहीं। करिश्मा अपनी स्किन को हमेशा जवां और स्ट्रेस फ्री रखने के लिए अपने दिन की शुरुआत बहुत ही खास अंदाज में करती हैं। ये नाश्ते में हेल्दी लेकिन ऑइल फ्री स्पेशल पैन केक खाना पसंद करती हैं। इस पैन केक में जो जायकेदार चीजें होती हैं, उनके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।

    करिश्मा जल्द ही बिजनसमैन वरुण बांगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और फाइनली इनकी डेढ़-दो साल पुरानी लव-लाइफ अब शादी के साथ जीवनभर के रिश्ते में बदल जाएगी। बेशक दुल्हन के लिबास में करिश्मा किसी परी की तरह हसीन दिखेंगी। अगर आप भी चाहती हैं कि बड़ी उम्र में करिश्मा जैसा ग्लो और मासूमियत आपके चेहरे पर भी नजर आए तो आप भी अपने दिन की शुरुआत को करिश्मा की तरह स्पेशल बना सकती हैं। Karishma Tanna

सबसे पहले पानी पीती हैं करिश्मा तन्ना

    करिश्मा तन्ना अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ करती हैं। यह तरीका स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने और पेट को साफ रखने के लिए बहुत काम करता है।
    करिश्मा हर दिन सबसे पहल आधा गिलास गुनगुना पानी पीती हैं। आप चाहें तो एक गिलास या इससे अधिक भी ले सकती हैं। यह आपकी अपनी इच्छा और शरीर की जरूरत पर निर्भर करता है।

सुबह की दूसरी ड्रिंक

    पानी पीने के कुछ देर बाद करिश्मा तन्ना को आंवला और ऐलोवेरा जूस को मिक्स करके पीना पसंद है। ये दोनों जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, स्किन को फ्रेश और टाइट रखते हैं।
    करिश्मा हर दिन एक चम्मच आंवला और एक एक चम्मच ऐलोवेरा जूस को मिक्स करके पीती हैं। आप भी इतनी ही मात्रा में हर दिन इन जूस का सेवन कर सकती हैं। इन दोनों जूस का मिक्स करिश्मा की दिन की दूसरी ड्रिंक होता है।

करिश्मा तन्ना ने शेयर किया अपना मॉर्निंग रुटीन
वर्जिन कोकोनट ऑइल

    दिन की शुरुआत में करिश्मा एक चम्मच नारियल तेल का उपयोग करना पसंद करती हैं। वर्जिन नारियल तेल, जिसे कोल्ड प्रेस्ड विधि से तैयार किया जाता है, इसका सेवन शरीर, त्वचा और बालों को बहुत पोषण देता है।
    आप इस ऑइल को टॉनिक की तरह भी यूज कर सकती हैं और चाय-दूध या कॉफी में मिक्स करके भी इसका उपयोग कर सकती हैं। या फिर ऑइल पुलिंग प्रॉसेस में भी इसका उपयोग कर सकती हैं। त्वचा और बालों पर इस तेल की मसाज के साथ भी अपने दिन की शुरुआत कर सकती हैं।

कॉफी पीना पसंद है

    करिश्मा तन्ना को सुबह गुनगुने पानी, आंवला-ऐलोवेरा जूस और कोकोनट ऑइल के उपयोग के बाद एक कप कॉफी पीना पसंद है। इन सभी चीजों का यूज करिश्मा छोटे-छोटे ब्रेक्स के बाद करती हैं। जैसे, कोकोनट ऑइल के यूज के बाद करिश्मा पहले ब्रश करती हैं फिर कॉफी पीती हैं।
    इस तरह के छोटे-छोटे ब्रेक एक के बाद एक ली गई चीजों का पूरा असर शरीर को मिलने में मदद करते हैं और करिश्मा की खूबसूरती देखकर यह साफ समझ में आता है कि सुबह की शुरुआत हेल्दी हो तो त्वचा पर उम्र और स्ट्रेस का असर सालों-साल हावी नहीं होता।

यमी-यमी नाश्ता

    नाश्ते में भी करिश्मा हेल्दी चीजें ही खाना पसंद करती हैं। लेकिन अपने टेस्ट के साथ ये कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करती। अक्सर इन्हें नाश्ते में पैन केक खाना पसंद है। इस पैन केक को बनाने में ओट्स, खजूर, बादाम, अखरोट, इलायची, केला, अलसी के बीज का पाउडर, कद्दू के बीज और मूंगफली से तैयार प्रोटीन का उपयोग किया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *