राहुल-प्रियंका आज जारी करेंगे कांग्रेस का घोषणापत्र, जेपी नड्डा का भी यूपी दौरा

 नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली में आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करने जा रहे हैं। कांग्रेस के दोनों नेता दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से इसे जारी करेंगे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यूपी दौरे पर रहेंगे। नड्डा आगरा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और बरेली में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।  
 
बगावत के बवंडर को थामने आज बरेली आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
विधानसभा के टिकट कटने के बाद भाजपा में उठा बगावत का बवंडर लखनऊ और दिल्ली तक जा पहुंचा। रूठे हुये अपनों को मनाने और बगावत को थामने के लिये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री समेत प्रदेश के कई पदाधिकारी बरेली पहुंचेंगे। इनवर्टिस विश्वविद्यालय में भाजपा के मंडल के चारों जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बगावत करने वाले नेताओं को समझाया जायेगा। उन्हें अनुशासन का भी पाठ पढ़ा जाएगा।
 
आम आदमी पार्टी की वर्चुअल रैली आज
आम आदमी पार्टी के सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे वर्चुअल रैली के माध्यम से पश्चिम यूपी की जनता को संबोधित करेंगे। वह पहले चरण में होने वाले चुनाव में शामिल सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गांरटी से अवगत कराएंगे। लखनऊ में गोमतीनगर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से होने वाली इस वर्चुअल रैली में संजय सिंह लोगों को केजरीवाल की गांरटी में बेरोजगार युवाओं, महिलाओं व किसानों के लिए की गई घोषणाओं की जानकारी देंगे। पार्टी ने वर्चुअल रैली के लिए विधानसभा क्षेत्रों में बनाई गई अपनी सोशल मीडिया की टीमों को लागाया है। ये टीमें ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम व यू-टयूब समेत सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए पश्चिम यूपी के लोगों तक सांसद का संबोधन पहुंचाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता पांच-पांच के समूहों में जनता के बीच बैठ कर इसको खुद भी सुनेंगे और अपने क्षेत्र की जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *