पत्रकार वार्ता में उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने कहा बदनावर के विकास और जनता के कल्याण के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी भाजपा

धार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब विश्व गुरु बन रहा है, तेजी से आगे बढ़ रहा है, चारों दिशाओं में देश का विकास हो रहा है। एक तरफ मोदी जी की सरकार और दूसरी तरफ मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को लेकर विकास के काम कर रही है। विकास की यह कड़ी और आगे बढे इसके लिए जिले के सभी भाजपा प्रत्याशी  विजयी होकर जिले के विकास में अपना योगदान देंगे :उक्त बात  कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने बदनावर स्थानीय चन्द्रलीला पैलेस में शनिवार को पत्रकार वार्ता संबोधित करते हुए कही।
 
पत्रकार वार्ता में बदनावर नगर परिषद भाजपा चुनाव प्रभारी सन्नी रिन, बदनावर नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सराफ, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रेमचंद परमार,नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा समेत भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
    
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजवर्धन दत्तीगांव ने क्षेत्र  के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नगर में 15 करोड़ रूपए की सौगात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने दी है। इनमें बलवंती नदी और राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम शामिल है। साथ ही नवीन नगर पंचायत भवन बनकर तैयार हो गया ओर बदनावर में नवीन बस स्टैंड बनाया, इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में 1100 करोड़ से नवीन उद्योग स्थापित हो रहे है इसमें देश का सबसे बड़ा सोया प्लांट भी है।
   
केरोना काल के बाद तहसील में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई है यहां सिविल हास्पीटल में उन्नयन, डायलीसीस मशीन, डिजीटल एक्सरे मशीन, आक्सीजन प्लांट आदि सुविधाओं में इजाफा हुआ। दंत रोग चिकित्सक की सुविधा एवं सोनोग्राफी मशीन की सुविधा जल्द ही मिलेगी। ग्राम छायन मे टमाटर और मिर्च से संबंधित उद्योग की स्थापना जल्द ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *