CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तरकाशी में बनेगा भव्य विश्वनाथ और शक्ति कॉरिडोर

उत्तरकाशी.

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। जोशियाड़ा हेलीपैड उत्तरकाशी पर उतरने के बाद उन्होंने सबसे पहले काशी विश्वनाथ व शक्ति मंदिर के दर्शन किए। उत्तरकाशी में विश्वनाथ व शक्ति कॉरिडोर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के निर्माण से उत्तरकाशी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही स्थानीय माताओं-बहनों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

विकास की गति में नहीं लगेगा ब्रेक 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विकास की गति में कोई ब्रेक नहीं लगेगा और उत्तरकाशी के विकास की गंगा यूं ही बहती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे ईमानदार प्रयास आगे चलकर बड़ी शक्ति बनते हैं। समाज और राष्ट्र के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सभा में मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल रावत के योगदान को स्मरण करते हुए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी का नाम उनके नाम पर किए जाने की भी घोषणा की।

पांच दिन में दूसरी बार Dehradun पहुंचे राम माधव
देहरादून. भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को दून में शुरू हुई सेवा ज्योति यात्रा से पार्टी ने अपनी संगठनात्मक सक्रियता का संदेश दिया। खास बात यह रही कि प्रदेश प्रभारी राम माधव पांच दिन के भीतर दूसरी बार देहरादून पहुंचे। उनके नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में आयोजित सेवा ज्योति कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन हुआ। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं को विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। इसके बाद स्थानीय नेताओं ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *