सीबीएसई 12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, रोल नंबर के साथ रहें तैयार, जल्द जारी होगा रिजल्ट

भोपाल 

मध्यप्रदेश सहित देशभर के सीबीएसई 12वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज या कल में 12वीं क्लास के परिणाम को लेकर बड़ी आधिकारिक घोषणा कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने कॉपियों के मूल्याकंन का काम लगभग पूरा कर लिया है। परिक्षा में शामिल हुए सीबीएसई 12वीं के लाखों छात्र अपना रिजल्ट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

25 अप्रैल तक जारी हो सकता है CBSE Board 12th Result 2026
जानकारी के मुताबिक, इस साल 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम' के जरिए पूरा कर लिया है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल तक जारी कर सकता है।

उमंग ऐप पर ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं के छात्र उमंग मोबाइल एप्लिकेशन पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र इस ऐप पर जाकर 'CBSE' सेक्शन में मांगी जानकारी दर्ज कर तुरंत अपना परिणाम देख सकते हैं।

एसएमएस (SMS) से ऐसे चेक करें नंबर
12वीं के छात्र बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने फोन से एक निर्धारित प्रारूप में मैसेज लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा। इसके अलावा आईवीआरएस सेवा के माध्यम से भी कॉल करके अपने अंकों की जानकारी ली जा सकती है। इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को मिल सकता है, क्योंकि ग्रामिण इलाकों में स्लो इंटरनेट की समस्या रहती है।

आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
    रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
    स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
    पिछले साल कब आया था रिजल्ट।

सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट हो चुका है जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 93.70 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। भोपाल रीजन में 92.48 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में 1लाख 14 हजार 845 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 1 लाख 6 हजार 208 सफल हुए। वहीं भोपाल जिले के सीबीएसई स्कूलों के 11 हजार 26 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई। 11 मार्च को समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *