जालंधर से होकर पुरी-अयोध्या जाएगी भारत गौरव यात्रा ट्रेन: पठानकोट से चलेगी, कई स्टेशनों पर ठहराव
चंडीगढ़
पंजाब से भारत दर्शन के लिए स्पेशन ट्रेन रवाना होगी। इसकी जानकारी जालंधर में रेलवे अधिकारी ठाकुर सिंह नेगी ने बताया कि ये ट्रेन पठानकोट से चलेगी और पुरी-अयोध्या होते हुए कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाएगी। नेगी ने बताया कि रेलवे का टूरिज्म विभाग इस
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए खान-पान और ठहरने से लेकर घुमाने तक की सुविधा रेलवे की तरफ से होगी। ठाकुर सिंह नेगी ने बताया कि तीर्थ यात्रा 23 मई 2026 को पठानकोट कैंट स्टेशन से रवाना होगी और 2 जून 2026 को वापसी के साथ संपन्न होगी।
इसके लिए रेलवे ने अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत और हजरत निजामुद्दीन सहित कई बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पॉइंट बनाए हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बनाए गए बोर्डिंग पॉइंट रेलवे अधिकारी ठाकुर सिंह नेगी ने बताया कि भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से आध्यात्मिक रूप से समृद्ध पुरी, गंगासागर और अयोध्या धाम यात्रा की घोषणा की है। 10 रातें और 11 दिनों के दौरान पुरी, कोलकाता, गया, वाराणसी और अयोध्या धाम जैसे देश के पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस यात्रा के लिए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्टेशनों पर बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पॉइंट बनाए गए हैं। चाय-नाश्ता, दोपहर और रात के भोजन की व्यवस्था IRCTC ने इस यात्रा को 2 श्रेणियों में बांटा है, जिसमें स्टैंडर्ड क्लास का किराया 28,270 और कम्फर्ट क्लास का किराया 32,440 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। इस पैकेज में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। 3AC कन्फर्म ट्रेन टिकट, चाय-नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, ठहरने के लिए आरामदायक आवास और स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए बसों की सुविधा शामिल है।
टूर के दौरान ट्रेन में मौजूद रहेगी मेडिकल टीम ठाकुर सिंह नेगी ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान टूर एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग, सुरक्षा और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम भी मौजूद रहेगी। IRCTC ने जानकारी दी है कि इस लोकप्रिय पैकेज में अब केवल कुछ ही सीटें शेष बची हैं, ऐसे में इच्छुक यात्री आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 0172-4645795, 7888831633 पर संपर्क कर अपनी बुकिंग कर सकते हैं।



