पटियाला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी और चौकी इंचार्जों के तबादले

पटियाला.

एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने पटियाला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 थाना प्रभारियों (एस.एच.ओ.) सहित कई पुलिस चौकियों के इंचार्जों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह हांडा को थाना कोतवाली का नया एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया है, जबकि वहां तैनात इंस्पैक्टर जसप्रीत सिंह काहलों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

इसी प्रकार इंस्पेक्टर सौरभ सबरवाल को थाना लाहौरी गेट का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया है, जबकि इंस्पैक्टर रणदीप कुमार का तबादला पुलिस लाइन कर दिया गया है।  वहीं, इंस्पैक्टर विनरप्रीत सिंह को थाना सिविल लाइन का एस.एच.ओ. बनाया गया है और इंस्पैक्टर अमनदीप सिंह बराड़ को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके अलावा सब-इंस्पैक्टर लवदीप सिंह को मॉडल टाऊन पुलिस चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जबकि सब-इंस्पैक्टर गुरपिंदर सिंह को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है।

अन्य नियुक्तियों में ए.एस.आई. बलदेव सिंह को अफसर कॉलोनी पुलिस चौकी, पटियाला का इंचार्ज बनाया गया है। सब-इंस्पैक्टर जनक राज को थाना कोतवाली का अतिरिक्त एस.एच.ओ. (एडिशनल एस.एच.ओ.) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही ए.एस.आई. अमरिंदर सिंह को भुनरहेड़ी पुलिस चौकी का इंचार्ज तथा ए.एस.आई. हरदीप सिंह को बहादुरगढ़ पुलिस चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *