Punjab के नशा तस्कर पर हिमाचल पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹2.09 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज

बठिंडा/चंडीगढ़.

हिमाचल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हिमाचल में पंजाब के नशा तस्कर की करोड़ों की प्रॉपर्टी फ्रीज की है। बताया जा रहा है कि शिमला जेल में बंद बठिंडा के युवक की कुल 2.09 करोड़ रुपए की अवैध प्रॉपर्टी फ्रीज की गई है जिसमें 2 कमर्शियल प्रॉपर्टी, 6 लग्जरी गाड़ियां, एक मकान और बैंक बैलेंस शामिल है।

बता दें कि शिमला पुलिस द्वारा जून के महीने में बठिंडा निवासी गोपाल कुमार को हेरोइन सहित काबू किया था। इसके बाद उसके एक अन्य साथी को मोहाली से काबू कर नशा बरामद किया गया था। इस दौरान सामने आया था कि दीपक कुमार निवासी बठिंडा इस नेटवर्क का मुख्य संचालक है जिसे भी गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया था कि दीपक पर पहले भी केस दर्ज हैं। इस पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस को दीपक की अवैध प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी मिली और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी 2.09 करोड़ रुपए की अवैध प्रॉपर्टी फ्रीज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *