हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, हिसार में गर्मी-उमस ने किया बेहाल

हिसार.

प्रदेश में मौसम लगातार परिवर्तित हो रहा है। वर्षा होने के साथ ही काफी जिलों में उमस और तेज धूप से तापमान में वृद्धि हुई है। सोमवार को यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र में हल्की वर्षा हुई तो हिसार व आसपास के जिलों में धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है। अब मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में वर्षा का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश सभी जिलों में वर्षा का अलर्ट है। तीन जिलों में तेज वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

अभी तक प्रदेश में सामान्य से 16 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। वहीं वर्षा कम होने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। हिसार का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *