हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, कांग्रेसियों और पुलिस में धक्का-मुक्की

हल्द्वानी.

रामपुर रोड स्थित विंटेज गार्डन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में पहुंच चुके हैं।

बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और प्रदेश में पार्टी के राजनीतिक एजेंडे पर मंथन होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दोपहर करीब तीन बजे विंटेज गार्डन पहुंचने की संभावना है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के साथ बैठक में संगठनात्मक तैयारियों और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर दिशा-निर्देश मिलने की उम्मीद है।

यूथ कांग्रेसियों ने लगाए नितिन नवीन वापस जाओ के नारे
हल्द्वानी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हल्द्वानी दौरे का विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व में इनकी रैली में हिंदू देवताओं का अपमान हो चुका है। ऐसे व्यक्ति को देवभूमि में नहीं बुलाना चाहिए। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में प्रदर्शन में जुटे कांग्रेसियों का कहना था कि कुछ माह पूर्व उत्तर प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो के दौरान आगे भगवान हनुमान जी की वेशभूषा पहने एक कार्यकर्ता भाजपा का झंडा फहरा रहा था। जिससे सनातन का अपमान हुआ है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी संविधान की किताब लेकर पहुंचे थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हल्द्वानी दौरे का विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व में इनकी रैली में हिंदू देवताओं का अपमान हो चुका है। ऐसे व्यक्ति को देवभूमि में नहीं बुलाना चाहिए। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में प्रदर्शन में जुटे कांग्रेसियों का कहना था कि कुछ माह पूर्व उत्तर प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो के दौरान आगे भगवान हनुमान जी की वेशभूषा पहने एक कार्यकर्ता भाजपा का झंडा फहरा रहा था। जिससे सनातन का अपमान हुआ है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी संविधान की किताब लेकर पहुंचे थे।

कांग्रेसियों और पुलिस में धक्का मुक्की
बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। तिकोनिया चौराहे से प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, जिलाध्यक्ष सुमित कुमार समेत अन्य लोगो को बस में बैठा पुलिस अपने साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *