सरकारी नौकरी का मौका! UPSC ने 213 पदों पर निकाली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जरूरी खबर आपके लिए है। क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी में भर्ती निकली है, वो भी 200 से अधिक पदों पर। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों आवेदन करना है, वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSC.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की आखिरी तारीख 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

यूपीएससी की ओर से भारत सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। यह 213 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत अन्य पद शामिल हैं। UPSC भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?

1. उम्मीदवार सबसे पहले सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. फिर भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें।

4. इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।

5 अब. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। महिला, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना है।

7. फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
इन पदों पर निकली

विशेषज्ञ श्रेणी-III सहायक प्रोफेसर (शरीर रचना विज्ञान)
इसके लिए सामान्य वर्ग के लिए 40 साल, एससी वर्ग के लिए 45 वर्ष होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार के पास पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना चाहिए।

विशेषज्ञ श्रेणी-III सहायक प्रोफेसर (सामान्य चिकित्सा)
इसके लिए आयु सीमा की बात करें, तो सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष, ओबीसी के लिए 43 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 45 वर्ष है। वही, उम्मीदवार के पास MBBS के साथ मेडिसिन/जनरल मेडिसिन में MD/DNB की डिग्री होनी चाहिए।

सहायक संपादक (भारतीय खान ब्यूरो)
इसके लिए सामान्य वर्ग के लिए 30 वर्ष। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें, पत्रकारिता/जनसंचार में ग्रेजुएशन या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता/जनसंचार में 1 साल का डिप्लोमा।
विशेषज्ञ ग्रेड-II (एनेस्थेसियोलॉजी)

शैक्षणिक योग्यता: MBBS के साथ एनेस्थेसियोलॉजी में MD/MS/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता।

विशेषज्ञ ग्रेड-II (बाल रोग)
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री के साथ बाल रोग में MD या डिप्लोमा। PG डिग्री के बाद 3 साल या डिप्लोमा के बाद 5 साल का अनुभव।

सहायक लोक अभियोजक (दिल्ली)
उम्र सीमा: सामान्य/EWS के लिए 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 40 वर्ष।
लोक विधि अधिकारी/जिला मुकदमेबाजी अधिकारी/विधि अधिकारी (लद्दाख)

उम्र सीमा: सामान्य वर्ग के लिए नियमानुसार, जबकि ST वर्ग के लिए अधिकतम 40 वर्ष।
कैसे होगा चयन?

बता दें कि इस भर्ती में चयन मुख्य रूप से साक्षात्कार के आधार पर होगा। केवल जरूरी योग्यता पूरी करने से उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना तय नहीं है।

अगर आवेदन ज्यादा आते हैं, तो UPSC वांछनीय योग्यता, ज्यादा शैक्षणिक योग्यता, संबंधित क्षेत्र में अधिक अनुभव या भर्ती परीक्षा (RT) के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर सकता है। साक्षात्कार में न्यूनतम अंक तय हैं। सामान्य वर्ग के लिए 50 अंक, OBC के लिए 45 अंक और SC/ST/PH वर्ग के लिए 40 अंक जरूरी हैं। अगर साक्षात्कार से पहले भर्ती परीक्षा (RT) होती है, तो उम्मीदवार को RT और साक्षात्कार दोनों में न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे। UPSC के कहने पर चयनित उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज और प्रमाणपत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां जमा करनी होंगी। साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने का मतलब नौकरी पक्की होना नहीं है। अंतिम चयन के बाद सरकार नियुक्ति आदेश जारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *