फर्जी नक्शा अपलोड कर अवैध निर्माण, CM धामी के कार्यालय ने शुरू कराई जांच

देहरादून.

व्यावसायिक भवन का एक नक्शा मंजूर किया गया, लेकिन मनचाहा निर्माण कराने के लिए आनलाइन पोर्टल पर फर्जी नक्शा अपलोड करा दिया गया। टिहरी जिला विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता व भवन स्वामी की मिलीभगत से यह कारनामा हुआ।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिकायत प्राप्त होने पर गोपनीय जांच कराई तो पाया कि छह अप्रैल को जो मानचित्र स्वीकृत हुआ, 30 जून को आनलाइन पोर्टल पर उसकी जगह दूसरा नक्शा अपलोड मिला। इससे प्राधिकरण में खलबली है। बताया जा रहा है कि ऐसा खेल प्राधिकरण में कई मामलों में किया गया। टिहरी जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने सहायक अभियंता पंकज भट्ट को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *