अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उत्तराखंड 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति सभी संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को साझा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में राजनीतिक दलों की सहभागिता और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

डॉ. पुरुषोत्तम ने निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के लिए सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सभी संबंधित पक्षों का सहयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र दुम्का एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *