नवांशहर में दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर से गिरी बस, LPU के 2 छात्रों समेत 3 की मौत
नवांशहर
पंजाब के मजारी गांव में बंगा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनाली से लौट रही एख प्राइवेट बस बेकाबू होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।इस हादसे में 2 LPU के छात्रों और एक पर्यटक की मौत हो गई ,जबकि कईं यात्री घायल हैं। बस हादसा सुबह 5 बजे के आसपास हुआ। बस में LPU के कुछ छात्र और पर्यटक मौजूद थे। यें सभी यात्री मनाली से घूमकर अमृतसर वापिस लौट रहे थे।
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फ्लाईओवर से उतरते समय ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते यह हादसा हो गया। बस की रफ्तार तेज होने के कारण बेकाबू हो गई और फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए।
कैसे हुआ हादसा?
आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बस ड्राइवर और एलपीयू के एक छात्र सहित 3 लोगों की मौत की खबर है। तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार सुबह फ्लाईओवर से उतरते समय बस ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार बस पर से उसका नियंत्रण खो गया। बस बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही बंगा पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
राहत टीमों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक छात्र के लापता होने की बात सामने आने के बाद उसकी तलाश भी की जा रही है।
हादसे में 2 छात्रों और बस कंडक्टर की मौत हुई है। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि भी अभी नहीं की गई है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ बस में सवार लोगों की जानकारी जुटा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और ड्राइरवर का नियंत्रण छूटने के बाद वह रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौके पर पहुंची राहत टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के सटीक आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
पुलिस ने की जांच शुरू
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।मृतकों की अभी पहचान अभी जारी नहीं हो पाई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



