उत्तराखंड में बढ़ेंगी सरकारी MBBS सीटें, अब 775 होंगी सीटें; रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों का इजाफा
देहरादून.
एमबीबीएस में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए अगले कुछ दिन अहम हैं। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को इसी सत्र से 100 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की अनुमति मिल सकती है।
कॉलेज की ओर से केंद्र सरकार के समक्ष की गई दूसरी अपील पर सकारात्मक संकेत मिलने के बाद अब एलओपी (लेटर ऑफ परमिशन) का इंतजार है। अगले कुछ दिनों में अनुमति मिलने की उम्मीद है। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से उत्तराखंड में सरकारी एमबीबीएस सीटों का आंकड़ा सीधे 100 सीट बढ़ जाएगा। अभी प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 675 सीटें हैं।
एलओपी मिली तो यह संख्या 775 हो जाएगी। यानी 100 और छात्रों के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का रास्ता खुलेगा। इन सीटों में 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे के तहत भरी जाएंगी।



