नई तकनीक से पहाड़ में खेती करने वाले फौजी किसान को मेले में मिला सम्मान

रानीखेत/अल्मोड़ा.

भारतीय सेना में रहते देशसेवा कर गांव लौटा पूर्व फौजी मिसाल बन रहा है। पहाड़ की कठिन खेती को नई तकनीक अपनाकर आसान बनाने में जुटा यह पूर्व सैनिक अब अन्य ग्रामीणों को भी समेकित कृषि की ओर प्रेरित कर रहा है।

वर्षा पर निर्भर पर्वतीय क्षेत्रों में वाटर हार्वेस्टिंग के जरिये सिंचाई का विकल्प तलाश टपक विधि से फसल व पानी बचाने को किए गए सफल प्रयोग के लिए इस मेहनतकश को अखिल भारतीय किसान मेले (पंतनगर) में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह व कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील कृषक सम्मान प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *