दूषित पानी सप्लाई पर CM धामी का एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित

देहरादून.

भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस हो या आमजन की समस्याओं के समाधान में तत्परता अथवा युवाओं व मातृशक्ति से संवाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में हैं।

विशेष रूप से प्रशासनिक स्तर पर ढिलाई एवं भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री के कड़े तेवरों का ही परिणाम है कि अभी तक विभिन्न विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी नप चुके हैं। सोमवार को भी नैनीताल जिले के ज्योलीकोट में जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर दूषित पेयजल आपूर्ति और दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने पर उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ अभियंताओं को निलंबित करने में सरकार ने देर नहीं लगाई। राज्य में जन स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *