देहरादून के दून अस्पताल में मरीजों को राहत, अब सप्ताह में 5 दिन चलेगी न्यूरो OPD

देहरादून.

न्यूरो संबंधी बीमारी के इलाज के लिए दून अस्पताल आने वाले मरीजों को अब ओपीडी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब न्यूरो ओपीडी सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी।

नई व्यवस्था के तहत मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे। पहले न्यूरो ओपीडी सिर्फ सीमित दिन संचालित होती थी। ऐसे में मरीजों को तय दिन का इंतजार करना पड़ता था। दूरदराज से आने वाले मरीजों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती थी।

ओपीडी के दिन बढ़ाए जाने से अब मरीजों को सप्ताह में पांच दिन परामर्श लेने का विकल्प मिलेगा। इससे एक ही दिन मरीजों का अधिक दबाव होने की स्थिति भी कम होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *